मुंह के छाले दूर करने के घरेलु उपाय-Home remedies for Mouth ulcer in Hindi
हेलो दोस्तों स्वागत है आपका Hindi Basket एक और नए पोस्ट में जैसा की आप सभी को मुंह के छालों के बारे में पता ही होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने वाले है, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। इसके घरेलू उपचार जानने से पहले आपको ये जानना बेहद जरूरी है ये क्या है और ऐसा होने की क्या वजह हो सकती है।
पेट में गड़बड़ी की वजह से भी हो सकता है मुंह में छाले जो की एक आम समस्या है। मुंह के छाले से दर्द व्यक्ति की जान निकाल देती हैं। इनकी वजह से न तो वो कुछ खा-पी सकते हैं ना ही किसी से बात कर पाता हैं। वैसे ये छाले शरीर में कई वजह से होते हैं, जैसे शरीर में Nutritiousness की कमी, खराब जीवनशैली या फिर खान-पान में गड़बड़ की वजह से मुंह में छाले पड़ जाते हैं। ऐसे में इस दर्द से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों /उपाय को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
माउथ अल्सर यानी मुंह में छाले में कितना दर्द और जलन होती है, यह वही समझ सकता है जो इससे गुजरा हो। माउथ अल्सर की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा यहां कुछ घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं।
मुंह के छाले क्या है? What is Mouth Ulcer?
मुह के छाले क्यों होते है? Causes of Mouth Ulcer in Hindi
1- मुंह में छाले कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी से हो जाते हैं तो कई बार डेंटल ट्रीटमेंट की दौरान किसी चोट की वजह से हो सकते हैं।
2- किसी व्यक्ति का जूठा खाने से भी माउथ अल्सर/मुंह में छाले हो जाता है।
4- मुंह की साफ-सफाई न रखने से भी मुंह में छाले यानी माउथ अल्सर हो जाता है।
मुंह के छालों से बचने के उपाय Prevention from Mouth Ulcer in Hindi
इस पोस्ट में हम आपको इससे बचने के कुछ उपाय बताने वाले है, जिसके परहेज से आप मुंह के अल्सर से बच सकते है, जो इस प्रकार है:
- ज्यादा तला-भुना तथा अधिक मसले वाले खाने से परहेज करें।
- ज्यादा च्युइंगम चबाने के कारण भी माउथ अल्सर हो सकता है।
- सलाद के रूप में कच्चे प्याज का इस्तेमाल करें।
- रोज़ाना 7-8 गिलास पानी पीयें।
- कब्ज से बचने के लिए भोजन में रेशेदार सब्जियों तथा फलों का सेवन करें। जिससे माउथ अल्सर न हो।
- मुंह की सफाई ज़रूर करें।
मुँह के छालों के लिए घरेलू उपचार Home Remedies for Mouth Ulcers in Hindi
यदि आपको मुंह के छाले हो जाते है, ओ ऐसे में आप अंग्रेजी दवाइयों का उपयोग भी कर सकते है तथा इसके अलावा आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खे को भी अपना सकते है। आइये इसके कुछ घरेलू उपचार के बारे में जाने:
1. तुलसी के पत्ते Tulsi leaf for mouth ulcer
मुँह के छालों के लिए तुलसी के पत्ते बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। जब आपको मुँह मे छाले हो, तो ऐसे में आपको को दिन में 3 से 4 बार तुलसी के पत्ते का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपको इससे राहत मिल सकता है।
2. मुंह के छालों के लिए लहसुन Garlic for mouth ulcer
मुँह के छालों के लिए लहसुन बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले एलिसिन मुख्य घटक है, जो हमें कई प्रकार के ऐसे समस्यों से बचाता है जो सूक्ष्म जीवों से होता है। मुँह में छाले होने के दौरान आपको लहसुन को अपने मुंह के छालों पर एक या दो मिनट के लिए धीरे-धीरे रगड़ें। ऐसा करने से आपको इस समस्या से छुट्टी मिल सकती है।
3. मुंह के छालों के लिए शहद Honey for mouth ulcer
जैसा कि हम सभी जानते है कि मुंह के छालों के लिए शहद का उपयोग किया जाता है। क्योंकि इसमें रोगाणुरोधी (antimicrobial) और घाव भरने का गुण होता है। इसीलिए मुँह के छालों के लिए शहद बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। छालों के दौरान शहद को छालों पर लगाये और कुछ देर तक लगे रहने दे। हर घंटे ऐसा करने से आपको मुंह के छालों से राहत मिल सकती है।
4. मुंह के छालों के लिए बेकिंग सोडा Baking soda for mouth ulcer
इसके लिए आपको 1 चम्मच बेकिंग सोडा लेना है और इसमें 1 चम्मच पानी डालकर पेस्ट बनाना है। इसके बाद अपनी उंगली से छालों पर लगाएँ। कुछ देर बाद कुल्ला कर लें। ऐसा दिन में कम से कम 3 बार करें। ऐसा करने से आपको मुंह के छालों से आपको राहत मिल सकती है।
5. मुंह के अल्सर के लिए नारियल तेल Coconut oil for mouth ulcer
बहुत से लोगो का मानना है कि नारियल मुँह के छालों के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। इसमें मौजूद रोगाणुरोधी (antimicrobial) गुण होने के कारण ये मुँह के अल्सर के इलाज में मदद करता है। इसमें श्रंखला फैटी एसिड (chain fatty acids) पाया जाता है, जो सूजन और दर्द को कम करता है।
इसके इस्तेमाल के लिए आपको शुद्ध नारियल का तेल चाहिए, और उसे अपने मुँह के छालों पर थोड़ी देर के लिए लगाना है। और कुछ देर के लिए छोड़ देना है। ऐसा आपको दिन कम से कम 5 बार करना है। ऐसा करने से आपको मुंह के छालों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
6. मुह के छालों के लिए फिटकरी Alum for mouth ulcer
फिटकरी लगभग सभी के घरों में होता है। यदि आप मुंह के छालों से परेशान है, तो आप अपने घर में उपस्थित फिटकरी को मुँह के छालों के उपचार में कर सकते है। इसमें कई प्रकार के गुण पाए जाते है उन्ही गुणों में एक गुण है रोगाणुरोधी (antimicrobial) गुण।
जो जो मुँह के छालों के लिए लाभदायक होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको पीसी हुई फिटकरी को भीगी रुई में लगाकर अपने छालों पर कुछ देर के लिए लगाते है। कुछ देर बाद मुँह को अच्छी तरह से साफ़ कर लें। इसे लगाने से आपको थोडा दर्द महसूस हो सकता है।
7. माउथ अल्सर के लिए नमक का पानी Salt water for mouth ulcer
नमक हम सभी के घरों में उपस्थित होता है, जिसका उपयोग आप मुँह के अल्सर के लिए कर सकते है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण होता है जो मुहँ के छालों के लिए लाभदायक होता है।
इसके लिए आपको गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुछ देर तक कुल्ला करें। कुल्ला करने के बाद सादे पानी से मुँह को अच्छी तरह से साफ़ करें। ऐसा आपको दिन में कम से कम 3 बार करना चाहिए।
8. मुंह के छालों के लिए हल्दी Turmeric for mouth ulcer
हम सभी जानते है कि हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण गुण होता है। इसके अलावा इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होता है जो आपको मुँह के छालों से राहत दिला सकता है। इसके लिए आपको थोड़ी हल्दी को पानी के साथ पेस्ट बना लेना है। उसके बाद पेस्ट को अपने छालों पर लगाएं। ऐसा आपको दिन में कम से कम 2 बार करना चाहिए।
9. मुँह के अल्सर के लिए लौंग का तेल Clove oil for mouth ulcer
लौंग के तेल में यूजेनॉल (eugenol) पाया जाता है, जो मुँह के समस्याओं को कम करने में सहायक होता है। इसका उपयोग करने के लिए लौंग के तेल को रूई में भिगो कर छालों पर लगाये और कुछ देर के लिए छोड़ दे। इससे आपके मुँह के छालें ठीक हो जायेंगे।
10. माउथ अल्सर के लिए ऑरेंज जूस Orange juice for mouth ulcer
हम सभी जानते है कि ऑरेंज विटामिन C का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन C प्रतिरक्षा प्रणाली को बढाने में सहायक होता है। बहुत से लोगो का मानना है कि विटामिन C की कमी से मुह के छाले हो सकते है। अगर आप मुँह के छालों से परेशान है, तो आप संतरे के जूस को पी सकते है। इससे आप को मुंह के छालों से राहत मिल सकता है।
माउथ अल्सर के लिए घरेलू नुस्खे
अगर मुंह में छाले हो जाएं और असहनीय दर्द हो रहा हो तो तुरंत डॉक्टर से सपंर्क करें। इसके अलावा यहां कुछ घरेलू नुस्खे बताए जा रहे हैं, जो माउथ अल्सर को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।
बर्फ और टी बैग्स
मुंह का छालों पर बर्फ लगाने से काफी फायदा मिलता है। इसके लिए बर्फ का एक टुकड़ा कुछ देर के लिए मुंह में रखें या फिर रगड़ें। इसके अलावा टी बैग्स से भी मुंह के छालों यानी माउथ अल्सर में आराम मिलता है।
बेकिंग सोडा
मुंह के छालों को ठीक करने के लिए बेकिंग सोडा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। बेकिंग सोडा ना सिर्फ दर्द कम करता है बल्कि अल्सर ऐसिड्स के स्तर को कम कर छालों को ठीक करने में मदद करता है। इसके लिए बेकिंग सोडा में कुछ बूंद पानी मिलाकर एक पेस्ट बना लें और छालों पर लगाएं। कुछ देर ऐसी रहने दें और फिर कुल्ला कर लें।
नारियल का तेल
माउथ अल्सर के इलाज में नारियल का तेल भी काफी मदद करता है। इसमें ऐंटीमाइक्रोबियल और ऐंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जो छालों की जलन और दर्द तो दूर करती ही हैं, उन्हें ठीक करने में भी मदद करती हैं। इसके लिए मुंह के छालों पर रोजाना नारियल का तेल लगाएं। कुछ दिनों में ही आराम होगा।
केला और शहद
पके केले को शहद के साथ मिलाकर छालों पर लगाने से काफी आराम मिलता है।
देसी घी
छालों को ठीक करने के लिए देसी घी भी कारगर है। इसके लिए रात को सोने से पहले देसी घी को छाले पर लगाएं। सुबह तक छालों में आराम मिलेगा।
लहसुन
लहसुन को माउथ अल्सर के इलाज में उपयोगी माना गया है। इसके लिए लहसुन की दो-तीन कलियां लेकर इनका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को छाले पर लगाएं। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से कुल्ला कर लें। छाला जल्दी ठीक हो जाएगा।
Frequently Asked Question-अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q.)मैं मुंह के छालों का इलाज कैसे कर सकता हूं? How can I treat mouth ulcers?
Ans. वैसे तो छाले ठीक करने के उपाय ऊपर बता ही चुका हु, लेकिन आपको तुरंत रिलीफ चाहिए तो आप ये कुछ शामिल है जैसे :-
- खारे पानी और baking soda के एक कुल्ला का उपयोग करना।
- मुंह के छाले पर मैग्नीशिया का दूध देना।
- बेकिंग सोडा पेस्ट के साथ मुंह के छालों को कवर करना।
- ओवर-द-काउंटर बेन्जोकाइन (सामयिक संवेदनाहारी) उत्पादों का उपयोग करके ओराजेल या अनबसोल जैसे उत्पादों का उपयोग किया जाता है।
- नासूर घावों पर बर्फ लगाना।
Q.)मुंह के छाले किस बात के संकेत हैं? What are mouth ulcers a sign of?
Q. मुंह के छाले के लिए सबसे अच्छी गोली कौन सी है? Which is the best tablet for mouth ulcer?
Q.) मुंह के छाले इतने दर्दनाक क्यों होते हैं? Why are mouth ulcers so painful?
Q.)मुंह के छाले के दौरान हमें क्या खाना चाहिए? What should we eat during mouth ulcer?
Conclusion
इन्हें भी पढ़ें
आसानी से वजन कैसे घटाएं? -Easiest Way To Lose Weight tips in Hindi
पेट Ki Gas Dur Krne Ke घरेलू उपाय -Home Remedies For Stomach Gas In Hindi









0 Comments
Please do not enter any spam link in comment box